Kashmir में Pahalgam जैसी वारदात, आतंकियों ने 2 हिंदुओं का नाम पूछकर गोली मारी
Kulgam में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या की, नाम पूछकर बनाया निशाना, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज
Srinagar। दक्षिण Kashmir के Kulgam जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले मजदूरों से नाम पूछे और फिर Chhattisgarh के रहने वाले दो हिंदू मजदूरों को अलग कर उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में 24 वर्षीय Deepak Ratre की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय Bhupendra ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रेकी के बाद चुना गया हमला करने का स्थान
प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हमला Kelam इलाके में हुआ, जो Kulgam से करीब 20 किलोमीटर दूर है। आतंकियों ने घटना से पहले इलाके की रेकी की थी और इसी के बाद हमला किया। बताया जा रहा है कि उस समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू मजदूर केवल यही दोनों थे। हमलावरों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को संदेह है कि हमले में एक स्थानीय आतंकी और एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल हो सकता है। शुरुआती जांच में Mohammad Latif का नाम सामने आया है, जिसके पिछले साल Lashkar-e-Taiba/TRF से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Amarnath Yatra के दौरान बढ़ी सुरक्षा चिंता
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब Amarnath Yatra जारी है। करीब 10 दिन पहले 21 जुलाई को Anantnag के Lal Chowk इलाके में यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी आतंकी हमला हुआ था। उस हमले में Head Constable Ashiq Hussain Qureshi शहीद हो गए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
Varsha Shrivastava 
