Parliament Budget Session: राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का किया जिक्र, जमकर हुआ हंगामा

संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। लोकसभा में 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है जबकि राज्यसभा में 16 घंटे की चर्चा होगी।

Parliament Budget Session: राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का किया जिक्र, जमकर हुआ हंगामा

नई दिल्ली: संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के चर्चा करते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा। साथ ही लोकसभा में भारतीय सीमा में चीनी घुस पैठ का मुद्दा उठाया, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।

तीन बजे के बाद दोबारा शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई। लोकसभा में राहुल गांधी भारतीय सीमा में नरवणे की किताब का हवाला देकर चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठा रहे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विरोध के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की अपील की। 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की एक किताब का हवाला देते कहा, चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था, राहुल गांधी के इतना कहते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया, इस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इस पुस्तक का प्रकाशन ही नहीं हुआ, आप इसे कैसे मेंशन कर सकते हैं। 

स्पीकर ओम बिरला ने कहा, राहुल जी आप सदन में नेता विपक्ष हैं। सांसद प्रियंका ने एक बात कही थी तो उन्होंने ऑथेंटिक स्तर पर प्रस्तुत किया था। आपसे भी यही अपील है' राहुल ने कहा, 'ये सौ प्रतिशत ऑथेंटिक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल बताएं कि क्या यह प्रकाशित हुआ है या नहीं केवल इतना बताएं।' उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन को गुमराह कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नेता प्रतिपक्ष के दावे को खारिज कर दिया। 

लोकसभा में 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है जबकि राज्यसभा में 16 घंटे की चर्चा होगी। इसके पहले संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केरल के कांग्रेस सांसदों ने इसे केरल विरोध बजट बताया है। वहीं RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, बिहार की जनता की कई मांगें हैं जो पूरी नहीं हुई है, अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दे समेत विशेष राज्य की मांग का मुद्दे को उठाया है। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था।