भारत की इन 5 खतरनाक मिसाइल से कांपते हैं दुश्मन देश
भारत की मिसाइल शक्ति में लंबी दूरी की बैलिस्टिक, सुपरसोनिक-हाइपरसोनिक क्रूज और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं, जो देश को हर स्तर पर मज़बूत सुरक्षा प्रदान करते हैं।
नई दिल्ली: भारत की मिसाइलों में स्ट्रेटेजिक और टैक्टिकल महत्व वाले बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल सिस्टम दोनों शामिल हैं. इन मिसाइलों को आज़ादी के बाद से अलग-अलग मिसाइल कार्यक्रमों के ज़रिए विकसित किया गया है.इसमें इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) सबसे महत्वपूर्ण और सफल रहा है. मिसाइल एक गाइडेड हवा में वार करने वाला हथियार है जो आमतौर पर जेट इंजन या रॉकेट मोटर से खुद उड़ने में सक्षम होता है. पृथ्वी, आकाश, अग्नि, ब्रह्मोस, सागरिका, आदि ऐसी मिसाइलें हैं जिन्हें भारत के सामने आने वाली चुनौतियों और संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है. इनका मकसद किसी भी संघर्ष की स्थिति में आक्रामक और रक्षात्मक दोनों क्षमताओं को मज़बूत करना है.

अग्नि मिसाइल से सटीक वार
अग्नि-5 भारत के घातक हथियारों के जखीरे में एक खतरनाक लंबी दूरी की मिसाइल है.इससे दुश्मन देश थर-थर कांपते हैं.यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है,जिसकी मारक क्षमता 7,000-8,000 किलोमीटर है.साथ ही यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है.पाकिस्तान और चीन के अलावा भी कई देशों की रेंज इसकी जद में हैं.आवाज की रफ्तार से 24 गुना ज्यादा चलने वाली यह हाइपरसोनिक मिसाइल 29,401 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टारगेट पर सटीक वार कर सकती है.

ब्रह्मोस मिसाइल से दुश्मन का खात्मा
यह भारत और रूस द्वारा बनाई गई खतरनाक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है.इसे दुनिया के सबसे घातक और एडवांस मिसाइलों में से एक माना जाता है.इस मिसाइल को जमीन, जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों से भी लॉन्च किया जा सकता है. बात अगर रफ्तार की की जाए तो यह मिसाइल 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दुश्मन को तबाह करने में बिलकुल भी नहीं चूकती. वहीं, मारक क्षमता 290 से 600 किलोमीटर तक प्रदान की गई है.ऑपरेशन सिंदूर में इस मिसाइल ने पाक आतंकी ठिकानों और सेना के एयरबेस पर कोहराम मचा दिया था.

आकाश मिसाइल सिस्टम
आकाश मिसाइल सिस्टम भारत का अपना बनाया हुआ एयर डिफेंस सिस्टम है.इसे सरकारी DRDO ने डेवलप किया है.आकाश AD सिस्टम एक साथ 45 km तक की दूरी पर 64 टारगेट को ट्रैक और खत्म कर सकता है.यह स्वदेशी मिसाइल सिस्टम भारत के लेयर्ड एयर डिफेंस नेटवर्क का एक ज़रूरी हिस्सा है,जिसमें दुश्मन के फाइटर जेट, कॉम्बैट ड्रोन और छोटी मिसाइलों सहित कई तरह के हवाई खतरों को मार गिराने की क्षमता है.हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान आकाश मिसाइल सिस्टम ने अपनी काबिलियत दिखाई.जब इसने कथित तौर पर दुश्मन द्वारा लॉन्च किए गए हर ड्रोन को खत्म कर दिया.

शौर्य हाइपरसोनिक मिसाइल
शौर्य एक क्वासी-बैलिस्टिक,परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है,जो सतह से सतह पर मार करने वाली टैक्टिकल मिसाइल है.इसकी स्पीड Mach 7.5 (लगभग 9,200 किमी/घंटा) तक पहुंच सकती है. DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित शौर्य हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 1900 किमी तक है,जिससे यह पाकिस्तान के अंदर तक हमला कर सकती है.

पृथ्वी मिसाइलें
भारत के पास पावरफुल पृथ्वी सीरीज (Prithvi Series) की मिसाइलें भी खेमे में हैं.ये सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें (SSMs) हैं, जिनमें पृथ्वी-I,पृथ्वी-II (250 किमी रेंज),और पृथ्वी-III शामिल हैं. इसकी सटीकता की बात की जाए तो यह 10–50 मीटर तक है.वहीं, इसे ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से लॉन्च किया जा सकता है.

एंटी-सैटेलाइट मिसाइल
यही नहीं, दुश्मन के एयरक्राफ्ट और जमीन पर मौजूद मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने वाली मिसाइलों के अलावा, भारत ने एक स्वदेशी एंटी-सैटेलाइट मिसाइल भी बनाई है.यह ऑर्बिट में दुश्मन के सैटेलाइट को मार गिरा सकती है.इससे दुश्मन की निगरानी और कम्युनिकेशन की क्षमता खत्म हो जाएगी. इसके अलावा भी भारत के पास प्रलय, पिनाका, के4 जैसी मिसाइलें हैं।
sanjay patidar 
