नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी: युवती के साथ बेरहमी से मारपीट

सतना जिले के नागौद में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने एक युवती और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की है।

नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी: युवती के साथ बेरहमी से मारपीट

सतना: मध्यप्रदेश में इन दिनों बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी बढ़ती ही जा रही है। अब सतना जिले के नागौद में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने एक युवती और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की है। युवती के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेता पुलकित टंडन युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता पुलकित टंडन दुकान के गोदाम पर था। इसी दौरान युवती और उसकी मां किसी काम से पुलकित टंडन के पास पहुंची थी। इसी दौरान बीजेपी नेता ने दोनों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में मां-बेटी को गंभीर चोट आईं। मारपीट में घायल दोनों ने अस्पताल में अपना इलाज कराया है। इतना ही नहीं अब पीड़ितों पर FIR दर्ज न कराने का भी दबाव बनाया जा रहा है, ताकि मामले को दबाया जा सके।

इधर, कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। 

इस मामले में नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि वायरल सीसीटीवी संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जांच करा कर दोषियों के।खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

मामले में भाजपा जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम ने सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो को लेकर नागौद मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी ने कहा है कि घटना से संगठन की छवि धूमिल हो रही है, इसलिए जिलाध्यक्ष के सामने जवाब दें