खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: सतना बस स्टैंड पर 150 किलो से ज्यादा संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त

सतना बस स्टैंड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। उन्नाव से सतना लाई गई थी खोवा, मिल्क केक और बूंदी की खेप, पैकेट पर न मैन्युफैक्चरिंग डेट मिली, न एक्सपायरी डेट।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: सतना बस स्टैंड पर 150 किलो से ज्यादा संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त

सतना। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटी और मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतना में बड़ी कार्रवाई की है। बस स्टैंड पर जांच के दौरान टीम ने करीब साढ़े क्विंटल खोवा, मिल्क केक और मोतीचूर लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाली बूंदी जब्त की है। यह सामग्री बिना जरूरी जानकारी वाले पैकेटों में परिवहन की जा रही थी।

उन्नाव से सतना पहुंची थी खाद्य सामग्री की खेप

जानकारी के अनुसार, MP 07 ZY 3777 नंबर के वाहन से खाद्य सामग्री सतना लाई गई थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसकी खेप उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भेजी गई थी। इसे सतना और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। जब्त सामग्री के पैकेटों पर R S ब्रांड का नाम दर्ज मिला।

पैकेटों पर नहीं मिली निर्माण और एक्सपायरी तारीख

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब सामग्री की जांच की तो पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली। इसके अलावा लेबलिंग और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य अनिवार्य मानकों में भी कमियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े तीन लोगों के नाम सामने आने की जानकारी है।

नमूने लेकर आगे की जांच में जुटा विभाग

त्योहारी सीजन में इतनी बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की सप्लाई सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जब्त उत्पादों के नमूनों और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, विभाग की टीम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उससे जुड़े नियमों के पालन की जांच कर रही है।