Rewa: नशे में धुत युवतियों का हंगामा, लोगों को गालियां दीं, गाड़ियों में की तोड़फोड़
रीवा में नशे में चूर दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया. लोगों को गालियां दी, और गाड़ियों में तोड़फोड़ की.
रीवा में शराब के नशे में धुत दो युवतियों ने सड़क पर ही जमकर हंगामा किया. रास्ते से गुजर रहे लोगों से बदसलूकी की. गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. दोनों युवतियां शराब के नशे में इस कदर चूर थीं कि खुद को संभाल भी नहीं पा रहीं थीं. वे बार-बार खड़ी होतीं, एक-दूसरे को पकड़तीं, फिर गिर पड़तीं.
इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई. इनमें से किसी शख्स ने पुलिस को फोन किया. सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पर काबू पाया और उन्हें घर भिजवाया. मामला ढेकहा इलाके में देर रात का है. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
गाड़ियों पर मारे हाथ-पैर, लोगों से उलझीं प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवतियां तेज आवाज में चिल्ला रही थीं. इधर-उधर भागते हुए गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं. हंगामा देखकर वहां खड़ी हो रहीं कुछ गाड़ियों पर उन्होंने हाथ-पैर भी चलाए.
shivendra 
