भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने संजय कुमार को सौंपा चार्ज
भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कमान संभाल ली है.
भोपाल में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है. भोपाल के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने औपचारिक रूप से नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को चार्ज सौंप दिया है. इस मौके पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में हरिनारायणचारी मिश्र ने संजय कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.
चार्ज संभालते ही नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने शहर की कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में पारदर्शिता उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी. उन्होंने पुलिस बल के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और जनता के विश्वास को और मजबूत करने की बात कही.
वहीं, निवर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और नए कमिश्नर को शुभकामनाएं दीं.
shivendra 
