रीवा में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप! फांसी पर लटकी मिली थी लाश
रीवा के संजय नगर में एक महिला की ससुराल में फांसी पर लटकी लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद जांच की बात कही है।
रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में 25 जनवरी को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की लाश उसके ससुराल में फांसी पर लटकी हुई मिली। मृतका की पहचान शिखा विकास पांडे के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर भी हो सकता है। सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।

CSP राजीव पाठक का कहना है
''इस मामले पर CSP राजीव पाठक ने बताया कि अभी परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।''
Saba Rasool 
