Rewa News : राहुल गांधी से सीधे संवाद में रीवा, मध्यप्रदेश के पारिजात सिंह ने उठाए विंध्य के मुद्दे

Rewa News : बैठक के दौरान अधिवक्ता पारिजात सिंह (सर्वोच्च न्यालय) ने राहुल गांधी से सीधा संवाद कर रीवा व विंध्य क्षेत्र में युवाओं के रोजगार, जनहित की समस्याओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर अपनी बात रखी।

Rewa News : राहुल गांधी से सीधे संवाद में रीवा, मध्यप्रदेश के पारिजात सिंह ने उठाए विंध्य के मुद्दे

Rewa News : रीवा नेता विपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर AICC विधि, मानवाधिकार व RTI विभाग और लीगल फेलो की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में रीवा, मध्यप्रदेश के अधिवक्ता पारिजात सिंह (सर्वोच्च न्यालय) ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अधिवक्ता पारिजात सिंह (सर्वोच्च न्यालय) ने राहुल गांधी से सीधा संवाद कर रीवा व विंध्य क्षेत्र में युवाओं के रोजगार, जनहित की समस्याओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और संगठन में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की।

अधिवक्ता पारिजात सिंह (सर्वोच्च न्यालय) ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपने क्षेत्र की आवाज उठाना प्रेरणादायक रहा। इस सीधी बातचीत से रीवा, मध्यप्रदेश के युवाओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।