डिप्टी CM ने कैंसर यूनिट और कई निर्माण कार्यो का लिया जायजा
रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में बन रही कैंसर यूनिट और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के काम को लेकर डिप्टी CM ने निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के लिए कहा.
डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी हॉस्पिटल के कैम्पस में चल रहे कई निर्माण के कामों का जायजा लिया। बन रहे कैंसर यूनिट को देखते हुए डिप्टी CM ने कहा कि कैंसर यूनिट का बाकि बचा काम भी जल्दी पूरा कराएं
बता दें की रीवा में कैंसर यूनिट की शुरुआत होते ही गंभीर कैंसर के मरीजों को अच्छे ट्रीटमेंट की फेसेलिटी मिलने लगेगी। जिन मरीजों को कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए अभी बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है उन्हें रीवा में ही फेसेलिटी दी जाएगी।
कैंसर यूनिट के लिए लेटेस्ट लीनेक मशीन सहित और भी कई मेडिकल इक्विपमेंट खरीदे जा रहे हैं। बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा होते ही लेटेस्ट इक्विपमेंट रख दिए जाएंगे। इस निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हास्टिपल के विस्तार के लिए किए जा रहे कंस्ट्रक्शन को भी देखा।

डिप्टी CM ने इंजीनियरों और एजेंसी के लीडर्स को जरूरी निर्देश दिए। उनहोने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल क्रिटिकट बीमारियों के ट्रीटमेंट का हब बन गया है।
इसके डेवेलपमेंट से बड़ी तादाद में मरीजों को ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी। संजय गांधी हास्पिटल के विस्तार का काम भी तेजी से किया जा रहा है। रीवा को मेडिकल हब के रूप में डेवलप किया जा रहा है।
Saba Rasool 
