रीवा: दूध के पैसे मांगने पर डेयरी संचालक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

रीवा के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दूध का बकाया मांगने पर डेयरी के मालिक विजय यादव और उनके भाई के साथ मारपीट की गई, दोनों को गंभीर चोटें आईं।

रीवा: दूध के पैसे मांगने पर डेयरी संचालक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिर्फ दूध का हिसाब और पैसा मांगने पर एक डेयरी के मालिक और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मछरिहा गेट के पास का है।

​पीड़ित विजय यादव, जो 'गोकुल डेयरी' के नाम से अपनी दुकान चलाता हैं, आरोप लगाया कि जब उसने ग्राहक राजा द्विवेदी को फोन कर के दूध के बकाया पैसों का हिसाब करने को कहा, तो विवाद शुरू हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे राजा द्विवेदी अपने साथियों और भतीजे शिवम द्विवेदी के साथ डेयरी पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विजय से मारपीट करने लगा। 

उन लोगों ने विजय पर लोहे के कड़े और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उसके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं इस बीच जब विजय का भाई संजय यादव उसे बचाने आया, तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा और जाते-जाते ने जान से मारने की धमकी भी दी।