इंदौर से जबलपुर के बीच 4 बड़े कॉरीडोर : हर विधानसभा में स्पॉट्स कॉप्लेक्स, पढ़िए MP कैबिनेट के अहम फैसले

MP Cabinet Decisions : कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने दी है।

इंदौर से जबलपुर के बीच 4 बड़े कॉरीडोर : हर विधानसभा में स्पॉट्स कॉप्लेक्स, पढ़िए MP कैबिनेट के अहम फैसले

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में संपन्न हो गई है। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने दी है।  

मंत्री कश्यप ने बताया कि, बैठक में इंदौर से जबलपुर के बीच चार बड़े हाईस्पीड कॉरिडोर विकसित करने से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना शामिल है।

इन खेल परिसरों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन जैसी सुविधाएं होंगी, साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा 2800 मेगावाट की नई ताप विद्युत परियोजना के लिए टेंडर आमंत्रित करने पर भी चर्चा होगी, जिससे प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी।

 

सुगम परिवहन योजना का बड़ा कार्यक्रम

सुगम परिवहन योजना के तहत 25 सितंबर को भोपाल से बड़ा कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। 350 से अधिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों को परिवहन का लाभ मिलेगा। 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मार्च तक एक हजार बसें चलाने का लक्ष्य है। 2030-31 तक करीब 15 हजार बसें चलाने का प्लान कैबिनेट में पास हो गया है। बस ऑपरेटरों के सहयोग से योजना चलाई जाएगी और पूरी मॉनिटरिंग सरकार की रहेगी।

हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इसके लिए 940 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जहां 10 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी वहां इंडोर-आउटडोर सुविधाओं वाले कॉम्प्लेक्स 7 करोड़ रुपये से बनेंगे। इनमें स्पोर्ट्स कोच से लेकर सारी व्यवस्थाएं रहेंगी। अभी 140 विधानसभा क्षेत्रों में इस स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नहीं हैं। सभी स्थानों पर एयर स्ट्रिप्स भी होंगी।

पावर और अन्य महत्वपूर्ण फैसले

2037 की मांग को देखते हुए 2800 मेगावाट थर्मल पावर जनरेट करने का फैसला लिया गया। इंदौर से जबलपुर के बीच चार बड़े कॉरिडोर बनेंगे जिससे दो लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 9061 करोड़ रुपये की योजनाओं को सतत जारी रखने की अनुमति मिली। एक नवंबर को स्थापना दिवस कृषि पर केंद्रित रहेगा। 

सिंगरौली और रतलाम को एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। 24-25 सितंबर को बड़नगर से वाराणसी तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी जिसमें पीएम बाइकर्स से मिलेंगे। त्योहार के कारण इस सप्ताह का जनविश्वास अभियान 26 सितंबर को रहेगा।