Indore News : घनी आबादी के बीच मकान में छिपाकर रखा 2.20 लाख का अवैध पटाखा भंडार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के राऊ स्थित कुमार मोहल्ले में पुलिस ने रिहायशी मकान से 2.20 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए। पुलिस ने नौसाद मंसूरी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Indore News : घनी आबादी के बीच मकान में छिपाकर रखा 2.20 लाख का अवैध पटाखा भंडार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राऊ थाना पुलिस ने घनी आबादी वाले कुमार मोहल्ले में एक रिहाइशी मकान पर दबिश देकर करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हीरानगर और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

आवासीय मकान में अवैध पटाखों का भंडारण

जानकारी के अनुसार, राऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुमार मोहल्ले के एक आवासीय मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में बड़ी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे हुए मिले। 

पुलिस ने मौके से नौसाद मंसूरी, पिता हाजी मोहम्मद नियाज, निवासी कुमार मोहल्ला, राऊ को हिरासत में लिया। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस एवं वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।