संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर विजयवर्गीय ने जताया खेद: बोले- मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया
Vijayvargiya expressed regret: संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने खेद जताते हुए एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। पार्षद संध्या यादव ने भी कैलाश विजयवर्गीय को बताया पिता तुल्य बताया, वही कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को बयानों में संयम बरतने की सलाह दी।
Vijayvargiya expressed regret : इंदौर में वार्ड 6 के कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर विवाद के बाद अब उन्होंने वीडियो जारी कर खेद जताया है। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने उनके शब्दों को गलत तरीके से उठाया। उन्होंने संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है और उनके मन में संध्या के लिए और संध्या के मन में उनके लिए कुछ गलत नहीं है।
वहीं, संध्या यादव ने भी पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कैलाश विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर महिलाओं के प्रति बयानबाजी में संयम बरतने की नसीहत दी है।
विजयवर्गीय के बयान को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब सफाई और खेद जताने तक पहुंच गया है। 20 सितंबर को वार्ड 6 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने संध्या यादव को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव के शरीर को लेकर टिप्पणी पर विवाद। कांग्रेस ने इसे बॉडी शेमिंग बताते हुए विरोध जताया।#KailashVijayvargiya #Indore #BodyShaming #MPNews pic.twitter.com/BEq6OdPiws
— Public Vani News (@publicvaninews) September 21, 2026
वीडियो जारी कर जताया खेद
विवाद बढ़ने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने उनके शब्दों को गलत तरीके से उठाया। विजयवर्गीय ने संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि उन्होंने संध्या को बचपन में गोद में खिलाया है। उन्होंने कहा कि न उनके मन में कुछ है और न ही संध्या के मन में कुछ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को मीडिया में जगह मिलने से उन्हें दुख हुआ और उनकी बेटी भी इससे दुखी है। पूरे विवाद को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस संबंध में खेद प्रकट करते हैं।
Inodre में महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर खेद जताया। उन्होंने कहा- “संध्या यादव मेरी बेटी जैसी हैं, मैंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है।”#KailashVijayvargiya #SandhyaYadav #IndoreNews #MPPolitics pic.twitter.com/fzTGKjlv7s
— Public Vani News (@publicvaninews) September 22, 2026
संध्या यादव ने भी दी सफाई
वहीं भाजपा की महिला पार्षद संध्या यादव ने भी वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। संध्या यादव ने कहा कि उनके लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पिता के समान हैं और दोनों के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जो भ्रामक खबरें चल रही हैं, उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
कांग्रेस ने दी संयम बरतने की सीख
इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कैलाश विजयवर्गीय के खेद जताने पर प्रतिक्रिया दी। वानखेड़े ने कहा कि भाजपा नेताओं की महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने की आदत रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं को अपने बयानों पर संयम बरतने की नसीहत दी और कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को बयान देते समय सावधानी रखनी चाहिए।

