राज्यसभा चुनाव का ऐलान : जानिए UP की 10 सीटों पर वोटिंग कब? 8 भाजपा सांसद होंगे रिटायर

Rajya Sabha Elections Announced : आयोग ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की है। इनमें UP की 11 सीटें, बिहार की 8 सीटें, महाराष्ट्र की 5 सीटें और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव का ऐलान : जानिए UP की 10 सीटों पर वोटिंग कब? 8 भाजपा सांसद होंगे रिटायर

Rajya Sabha Elections Announced : नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों सहित कुल 12 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।

यूपी की सीटें सबसे अहम

12 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एक सीट उत्तराखंड की है जहां भाजपा के नरेश बंसल रिटायर हो रहे हैं। टीएमसी सांसद रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव होगा।

11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा

25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के 8 सांसद शामिल हैं। एक सांसद बसपा और एक सांसद सपा के हैं। भाजपा के नरेश बंसल, बृजलाल, सीमा द्विवेदी, चंद्रप्रभा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह और बीएल वर्मा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सपा से राम गोपाल यादव और बसपा के रामजी भी रिटायर हो रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के अनुसार 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 6 अक्टूबर को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन वोटों की गिनती भी पूरी कर ली जाएगी।

विधान परिषद चुनाव भी घोषित

आयोग ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत लागू कर दी गई है।

कब खाली होंगी ये सीटें

बिहार में आठ सीटें 16 नवंबर को खाली होंगी। कर्नाटक में चार सीटें 11 नवंबर को खाली होंगी। महाराष्ट्र में पांच और उत्तर प्रदेश में 11 सीटें 6 दिसंबर को खाली होंगी।

महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीटें

महाराष्ट्र में औरंगाबाद स्नातक, पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, अमरावती शिक्षक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। कर्नाटक में दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक, उत्तर-पूर्व शिक्षक और बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर चुनाव होंगे।

उत्तर प्रदेश की 11 सीटें

उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्नातक, वाराणसी, आगरा स्नातक, मेरठ स्नातक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक, लखनऊ शिक्षक, वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

बिहार की आठ सीटें

बिहार में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें खाली हो रही हैं।