बजट-2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार 9वां बजट पेश किया। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्रीय वर्ष 2026-27 में सरकार ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का ऐलान किया है, इस बजट के जरिए सरकार की कोशिश बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर फोकस कर देश में विकास दर और रोजगार को बढ़ाना है। यह चालू वित्त वर्ष 2025-26 के 11.2 लाख करोड़ रुपए की तुलना में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि, 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे और कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा, सरकार एक अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू करेगी और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी
देश का रक्षा बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस के लिए बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के 1.80 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 2.19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधी 22% की बढ़ोतरी है।
कैंसर-शुगर की दवाएं सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा, देश में सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होगी। कैंसर-शुगर की 17 दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की दवाओं पर आयात शुल्क घटाया गया है। ऑटोइम्यून दवाएं सस्ती होंगी।
1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून लागू
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि, सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू करेगी और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि, आयकर छिपाने पर सजा नहीं होगी, बल्कि 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा और अनिवासी को पांच साल की आयकर छूट दी गई है। वित्त मंत्री ने विदेश में खर्च को आसान बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद अब विदेश जाने वाले लोग और परिवार कम टैक्स देकर अपनी ट्रिप, पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। बजट में विदेशी टूर पैकेज पर TCS 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले से ज्यादा किफायती होगी। इसके अलावा कर दाता अब 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
अप्रवासियों के लिए TDS की प्रक्रिया आसान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सरकार ने अप्रवासी भारतीयों के लिए अचल संपत्ति की बिक्री पर टीडीएस को लेकर नियमों को बनाने का फैसला किया है। इससे अप्रवासी भारतीयों को अपनी अचल संपत्ति को बेचने में आसानी होगी। NRI को पैन के जरिए भी संपत्ति बेच सकेंगे।
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है। जिसमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरू, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी- सिलिगुड़ी में हाईस्पीड रेड कॉरिडोर बनेगा।
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बुद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।
'मिशन पूर्वोदय' योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि, "केंद्र सरकार की ‘मिशन पूर्वोदय’ योजना से अब पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि दुर्गापुर में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के साथ एक इंटिग्रेटेड ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वोदय से जुड़े पांच राज्यों में 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों को डेवलप किया जाएगा। 15 पुरातात्विक स्थलों को विकसित किया जाएगा, साथ ही 20 बड़े पर्यटन स्थलों पर गाइड प्रोजेक्ट, 10 हजार गाइड को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
बजट 2026 में बड़ी घोषणाएं
चमड़े से बने समान और सस्ते होंगे, चमड़े, सिंथेटिक के निर्यात को लेकर योजना, नए प्रस्ताव से जूते सस्ते होंगे, मोबाइल फोन, EV- बेटरी सस्ते होंगे। माइक्रो ओवन सस्ते होंगे। सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी। चमड़ा-कपड़ा निर्यात सस्ता होगा।
दिव्यांगों के लिए तीन नए सेंटर
वित्त मंत्री ने कहा कि, पीएम दिव्यांग केंद्रों को मजबूत बनाया जाएगा, कृत्रिम अंग निर्माण को मदद मिलेगी। इसके अलावा रांची, तेजपुर में मानसिक रोगियों के लिए संस्थान और सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रामा सेंटर खोलेंगे।
पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा कि पशुधन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, डेयरी पोल्टी क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादकता पर जोर, पशुधन उद्यमों का आधुनिकरण होगा। इसके साथ ही नारियल संवर्धन योजना के प्रस्ताव से तटवर्तीय इलाकों में नायरिल-चंदन को मदद मिलेगी। नारियल उत्पादन के लिए संस्करण पर काम करेंगे।
5 मेडिकल रीजनल हब बनाने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने कहा कि, देश में तीन नए आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाएंगे। मेडिकल में निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करेंगे, पांच क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर की योजना है। औषधीय परीक्षण प्रयोगशाला अपग्रेट होगी। जामनगर में WHO चिकित्सा केंद्र अपग्रेट होगा। वेटनरी कॉलेज-अस्पताल बनाने की योजना। टेस्टिंग लैब को अपग्रेट करने की योजना। मेडिकल टूरिज्म को विकसित करने के लिए पांच हब बनेंगे।
संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की जानकारी दीं। राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई।
बजट से पहले की तस्वीरें..



pushpendra 
