सोमवार, 2 फरवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। 1 फरवरी को बजट के एक दिन बाद जहाँ बाजार में तेज़ी से गिरावट हुई थी, वहीं आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रॉफिट में कारोबार कर रहे हैं।
कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,100 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक बढ़कर 24,900 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर प्रॉफिट में हैं।

वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं। आज निफ्टी के ऑटो, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज़्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।
Closing Bell: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 2% की गिरावट

आज शेयर बाज़ार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,546 अंक (2%) गिरकर 80,722 पर, जबकि निफ्टी 495 अंक की गिरावट के साथ 24,825 पर बंद हुआ। आज बाजार पर बजट का असर देखने को मिला। बजट पेश होने के बाद बाजार के शेयर कई गुना तेज़ी से गिरे। यह असर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने के बाद देखा गया...पूरी खबर पढ़ें