इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, अब तक 32 लोगों की गई जान
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड में एक और मौत हो गई। एक महीने से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड में एक और मौत हो गई। एक महीने से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि अनिता कुशवाह की किडनी फेल हो गई थी और लगातार हेमोडायलिसिस जारी था। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था, लेकिन आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका।
परिजनों के मुताबिक उल्टी-दस्त की शिकायत पर 28 दिसंबर को अनिता कुशवाहा को एक अस्पताल में एडमिट कराया था, जिसके बाद 2 दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर पर लाया गया था, लेकिन हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक जनवरी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद भी जब हालात सामान्य नहीं हुए तो चार जनवरी को बॉम्बे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, इसके बाद से लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई। और किड़नी फेल होने के चलते लगातार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था। फिर वेंटिलेटर पर भी लिया गया। इलाज के दौरा उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया।
pushpendra 
