उर्फी ने छोड़ा इस्लाम, बनीं गीता भारद्वाज
उर्फी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म। उनका नया नाम उर्फी नहीं, गीता भारद्वाज होगा। उर्फी ने किया खुलासा।
अपने बोल्ड लुक्स और कंट्रोवर्सी की वजह से जानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार वो अपने ड्रेस को लेकर नहीं, बल्कि अपने धर्म को लेकर चर्चा में आई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद को इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है, जिसकी वजह से उन्होंने अब हिंदू धर्म अपना लिया है। सुनने में ये भी आ रहा है कि अब उनका नया नाम गीता भारद्वाज होगा।

फैजान अंसारी ने किया दवा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उर्फी को इस्लाम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि वो लगातार इस्लाम धर्म के खिलाफ बातें करती थीं। उन्होंने ये भी दावा किया था कि उर्फी का अब नया नाम गीता भारद्वाज होगा।

वहीं उर्फी ने इस बात को सीधे तौर पर ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया कि इस्लाम धर्म उन्होंने काफ़ी समय पहले ही छोड़ दिया था और वो अब नास्तिक हैं। रही बात हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम बदलने की, तो ये ख़बर भी झूठ है। उन्होंने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि—
"मैं खुद बहुत पहले ही धर्म छोड़ चुकी हूं। अब ये बातें कौन बना रहा है?" "कौन कह रहा है ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। मैं किसी धर्म में हूं ही नहीं, तो मुझे कहां से निकालेंगे?"
View this post on Instagram

