दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की सबसे बड़ी खुशी है। 29 मार्च 2026 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया, जिससे कपूर परिवार में बड़ी खुशी का मौका है।
एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरी बार खुशियों ने दस्तक दी है। 29 मार्च 2026 को कपल ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे के जन्म की जानकारी साझा की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की सबसे बड़ी खुशी है। 29 मार्च 2026 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया, जिससे कपूर परिवार में बड़ी खुशी का मौका है।

कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को साझा किया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सैलाब लग गया। फैंस, सेलेब्रिटीज और करीबियों ने इस नए सफर के लिए कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 40 साल की उम्र में वह दूसरी बार मां बनीं हैं, जो उनके लिए एक खास पल है। इससे पहले, साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। अब घर में एक और बेटे के जन्म से खुशियां दोगुनी हो गई है।

View this post on Instagram

