Sarke Chunar Teri: Nora fatehi का गाना Youtube से हटाया गया
नोरा फतेही और संजय दत्त के नए सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। यह गाना कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का है, जिसे हाल ही में हिंदी लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया था। गाने के लिरिक्स इतने वाहियाद थे कि इसे सुनने के बाद आप इसे इंडियन सिनेमा का सबसे घटिया और अश्लील सॉन्ग कह सकते हैं।

गाने के लिरिक्स, जिसकी वजह से गाने को हटाने की मांग की जा रही है—
"पहले उठा ले, अंदर वो डाले
नीचे एक बूंद न गिराए
खाली करके निकाले
मुझ पर न गिराना, मुझे लगता है डर
भेद खुल जाए, न संभाल के जाना घर
चूसेगा या चाटेगा, जो करेगा कर
तेरी बोतल पे न पड़े किसी की भी नजर"

इस गाने को 14 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग नोरा के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई लोग गाने के लिरिक्स की वजह से नोरा को क्रिटिसाइज़ कर रहे थे। देखते ही देखते इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और लोगों का गुस्सा फूटने लगा कि कोई गाना इतना अश्लील कैसे हो सकता है।

फिर इस गाने के खिलाफ एडवोकेट विनीत जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) से शिकायत की और सॉन्ग से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की मांग की है। इस गाने को फिल्म के डायरेक्टर प्रेम (Prem) ने कन्नड़ भाषा में लिखा है, जिसे रकीब आलम ने हिंदी में ट्रांसलेट किया है। हालांकि, गाने को लेकर लोग नोरा फतेही और संजय दत्त को क्रिटिसाइज़ कर रहे हैं।


