Indore News : इंदौर नशा मुक्ति केंद्र से 70 से ज्यादा मरीज हुए थे फरार, 50 से अधिक से संपर्क; कुछ अब भी लापता

Indore De-addiction Center : NGO ने पूरे मामले में रावजी बाजार पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है। पुलिस फरार लोगों की जानकारी जुटाने के साथ सचिन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। 

Indore News : इंदौर नशा मुक्ति केंद्र से 70 से ज्यादा मरीज हुए थे फरार, 50 से अधिक से संपर्क; कुछ अब भी लापता

Indore De-addiction Center : मध्य प्रदेश। इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक की आत्महत्या और मरीजों के फरार होने के मामले में केंद्र के द्वारा फरार हुए करीब 70 लोगों में से 50 से अधिक लोगों से संपर्क कर लिया है, जबकि कुछ लोगों से अब भी संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं जिस युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पहचान नशा मुक्ति केंद्र (De-addiction Center) में भर्ती सचिन लोधी ने वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद केंद्र में अफरा-तफरी मच गई और इसी दौरान 70 से अधिक मरीज मुख्य गेट का ताला और बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए थे। मरीजों के भागने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एनजीओ की ओर से 50 से अधिक लोगों से संपर्क किए जाने की जानकारी सामने आई है। 

हालांकि कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है। एनजीओ ने पूरे मामले में रावजी बाजार पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है। पुलिस फरार लोगों की जानकारी जुटाने के साथ सचिन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। 

यह खबर भी पढ़ें : इंदौर के नशामुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 70 से ज्यादा मरीज फरार; प्रबंधन पर उठे सवाल