कलेक्टर के पैरों में गिरा वकील, अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग
25 से ज्यादा अस्पतालों की शिकायत का दावा, अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के पैरों में गिरा अधिवक्ता, जनसुनवाई में किया विरोध
इंदौर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब अधिवक्ता चर्चित शास्त्री अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के पैरों में गिर गए। उन्होंने हाथ जोड़कर अस्पतालों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दरअसल, इंदौर हाईकोर्ट के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री लंबे समय से जिले में कथित रूप से अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 25 से अधिक निजी अस्पतालों के संबंध में शिकायतें प्रस्तुत की है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर वे मंगलवार को फिर जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की। कार्रवाई में हो रही देरी से व्यथित होकर चर्चित शास्त्री कलेक्टर के पैरों में गिर गए और हाथ जोड़कर अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई।

चर्चित शास्त्री, अधिवक्ता
उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई होना आवश्यक है। पूरे घटनाक्रम के दौरान जनसुनवाई में मौजूद लोगों की नजरें इस ओर टिक गईं। वहीं, इस पूरे मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिवक्ता को शांत कराते हुए शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में भावुक दृश्य सामने आया। अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता चर्चित शास्त्री कलेक्टर शिवम वर्मा के पैरों में गिर गए। कलेक्टर ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। #IndoreNews #IndoreCollector #IllegalHospitals pic.twitter.com/dYnZvl8F6D
— Public Vani Network (@PublicVaniNW) September 1, 2026
Varsha Shrivastava 
