इंदौर के वार्ड 58 और 60 में 29 सितंबर को उपचुनाव, 3 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

इंदौर के दो वार्डों में पार्षद पद रिक्त, निर्वाचन आयोग ने जारी किया उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

इंदौर के वार्ड 58 और 60 में 29 सितंबर को उपचुनाव, 3 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में रिक्त पार्षद पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अक्टूबर को कराई जाएगी। दोनों वार्डों में पार्षद पद रिक्त होने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

29 सितंबर को उपचुनाव, 3 अक्टूबर को मतगणना

दरअसल, इंदौर में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में पार्षद पद के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार 8 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

शिवम वर्मा, इंदौर कलेक्टर

दोनों वार्डों में 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा और 3 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 58 में पूर्व पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी निरस्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। वहीं वार्ड क्रमांक 60 में सुनेहरा अंसाफ अंसारी की पार्षदी समाप्त होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनवर कादरी वर्तमान में जेल में हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के साथ ही दोनों वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं और प्रमुख राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन की तैयारी में जुट गए हैं।