अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़ : मकान में भरे मिले घरेलू- कमर्शियल 49 गैस सिलेंडर, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Illegal Gas Refilling : पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर घरेलू और कमर्शियल कुल 49 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़ : मकान में भरे मिले घरेलू- कमर्शियल 49 गैस सिलेंडर, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Illegal Gas Refilling : मध्य प्रदेश। इंदौर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में विजय नगर थाना पुलिस ने बड़ी भमोरी के राम नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर घरेलू और कमर्शियल कुल 49 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जो भरे हुए सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस भरने का काम कर रहे थे।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी भमोरी स्थित एक मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग की जा रही है। सूचना पर विजय नगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे मुकेश सोलंकी और उसके बेटे निलेश सोलंकी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मकान से 49 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और तौल कांटा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।