K-Drama फैन से कोरियन फिल्म स्टार बनीं अनुष्का सेन, कोरियन फिल्म में आएंगी नजर

अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन म्यूजिकल फिल्म 'Jeju Olle' में नजर आएंगी, जहां वह अभिनेता कांग ह्युंग सियोक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तीन साल मेहनत की और यह मौका उनके साथ-साथ उनके परिवार का भी सपना सच होने जैसा है

K-Drama फैन से कोरियन फिल्म स्टार बनीं अनुष्का सेन, कोरियन फिल्म में आएंगी नजर
google

बाल वीर और झांसी की रानी सीरियल से फेमस हुई एक्ट्रेस अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन फिल्म में नजर आएंगी। कभी के-ड्रामा की प्रशंसक रहीं एक्ट्रेस आज खुद ही के-ड्रामा का हिस्सा बनने जा रही हैं। भारत में के-ड्रामा का क्रेज बढ़ते ही जा रहा है। चाहे वो कोरियन फिल्म हो, BTS हो या फिर कोरियन स्किन केयर। बात करें अनुष्का सेन की, जो कभी चाइल्ड एक्ट्रेस थीं, आज वो कोरिया के साथ बड़े पर्दे पर काम करने जा रही हैं।

अनुष्का सेन म्यूजिकल फिल्म जेजू ओले (Jeju Olle) में नजर आने वाली हैं। यहां वो एक्टर कांग ह्युंग सियोक (Kang Hyung Seok) के साथ काम करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 साल तक मेहनत की थी और जब उन्हें ये फिल्म मिली, तो उन्हें खुद पर यकीन ही नहीं हुआ।

एक्ट्रेस ने बताया कि, "कोरोना के समय मैं और मेरी मां साथ में के-ड्रामा देखते थे। मेरी मां पहली इंसान थीं, जिन्होंने कहा था कि वो मुझे एक दिन ऐसा कुछ करते हुए देखना चाहेंगी। यह सिर्फ मेरे लिए सपना सच होना नहीं है, बल्कि वो है, जिस पर मेरे परिवार ने शुरू से ही विश्वास किया।"

बात करें फिल्म की रिलीज डेट की, तो ये फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है।

ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का दक्षिण कोरिया के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हों। इससे पहले साल 2023 में उन्हें दक्षिण कोरिया पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।