अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट, ऑटो रिक्शा ड्राइवर और पैसेंजर घायल
मुंबई के जुहू इलाके में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें ऑटो रिक्शा को टक्कर लगने से ड्राइवर और पैसेंजर घायल हो गए।
मुंबई के जुहू इलाके में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो ड्राइवर और ऑटो में बैठा पैसेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट मुक्तेश्वर रोड के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।

अक्षय कुमार की इनोवा कार और एक मर्सिडीज ऑटो के पीछे चल रही थी। अचानक मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गई और ऑटो में बैठा ड्राइवर और एक पैसेंजर ऑटो के नीचे फंस गए।
जुहू में अक्षय कुमार के काफिले की सिक्योरिटी वैन पलटी।
— Visshal Singh (@VishooSingh) January 19, 2026
ऑटो से जोरदार टक्कर के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
ऑटो चालक को मामूली चोटें, पुलिस मौके पर मौजूद।#BreakingNews #JuhuAccident #AkshayKumar pic.twitter.com/jGjLocExCG
हादसे में ऑटो पूरी तरह टूट गई और गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। एक्सीडेंट के बाद तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत फिलहाल ठीक है।

