मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक: आपसी सहमति से अलग होने का फैसला, फैंस हुए हैरान
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर आपसी सहमति से अलग होने की पुष्टि की। कपल ने अफवाहों से बचने और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद अब कपल ने खुद सोशल मीडिया पर तलाक की पुष्टि की है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया
गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। साथ ही दोनों ने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की।

कमेंट सेक्शन बंद कर दिया
कपल ने लिखा कि उनके बारे में कोई झूठी बातें या अफवाहें न फैलाई जाएं। उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए काफी मुश्किल है और उन्हें थोड़ा पर्सनल टाइम चाहिए। मौनी और सूरज ने पोस्ट शेयर करने के बाद उसका कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया, ताकि बेवजह की कमेंट से बचा जा सके।

दोनों ने मिलकर किया फैसला
कपल ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने साथ मिलकर ये फैसला लिया है। दोनों का कहना है कि वे इस फैसले को समझदारी के साथ संभाल रहे हैं। मौनी और सूरज ने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई गलत बातें फैलाई जा रही हैं, जो सच नहीं हैं।

अफवाहों पर भरोसा न करें
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की। दोनों ने बताया कि वे फिलहाल इस स्थिति को पर्सनल तौर पर संभालना चाहते हैं और थोड़ा समय चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद भी वे एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
Varsha Shrivastava 
