राजपाल यादव की मदद में खड़ा हुआ पूरा बॉलीवुड, मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट
राजपाल यादव की तिहाड़ में मुश्किलें बढ़ गई थीं, लेकिन सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए।
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। इन्ही मुश्किलों को खत्म करने और तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए पहले सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और अनीस बज्मी ने हाथ बढ़ाया। अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और कई अन्य सितारे भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
View this post on Instagram
सलमान-- अजय ने बढ़ाया हाथ
राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि इंडस्ट्री ने राजपाल के साथ खड़े होने का पूरा भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा, “बहुत से लोग राजपाल की मदद कर रहे हैं। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और वरुण धवन समेत कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। इंडस्ट्री उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।”
12 फरवरी को हो सकती है रिहाई
बेल की बात करें तो गोल्डी ने कहा कि 12 फरवरी को सुनवाई है और बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सुनवाई के बाद राजपाल जल्द ही रिहा हो सकते हैं।
View this post on Instagram
गुरु रंधावा ने एक्टर को साइन किया
दिलचस्प बात यह है कि पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा सबसे पहले राजपाल की मदद करने वाले सेलेब बने। उन्होंने बताया कि राजपाल उनके अगले म्यूज़िक वीडियो में नजर आएंगे और इसके लिए उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दिया जाएगा।
इन लोगो ने भी की मदद
इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत यादव ने 1.11 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव 11 लाख देंगे, और फिल्म मेकर केआरके भी 10 लाख रुपये देकर मदद करेंगे।
Saba Rasool 
