MP को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर,आदेश जारी
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 और 2024 की मेरिट लिस्ट में से 34 उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दे दी गई है।
भोपाल:मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 और 2024 की मेरिट लिस्ट में से 34 उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। बुधवार 28 जनवरी 2028 को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया यह परीक्षा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित की गई थी। SSE 2023 के 23 उम्मीदवार और SSE 2024 के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट आज मंत्रालय से जारी हुई। जो इस प्रकार है।
9 फरवरी से नरोन्हा अकादमी होगा प्रशिक्षण
इन नव नियुक्त अधिकारियों को वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी और प्रावधिक आधार पर की गई हैं।नियुक्त उम्मीदवारों को 06 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्हें 08 फरवरी की शाम तक अकादमी पहुंचना होगा सभी चयनित अभ्यर्थियों का आधारभूत प्रशिक्षण 09 फरवरी से भोपाल स्थित नरोन्हा अकादमी में प्रारंभ होगा। यदि किसी का चरित्र सत्यापन सही नहीं पाया गया, तो नियुक्ति रद्द हो जाएगी।









sanjay patidar 
