चोटिल हो गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में चोटिल हो गए। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कार्यक्रम बीच में छोड़कर अस्पताल ले जाना पड़ा। जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई और कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में चोटिल हो गए। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कार्यक्रम बीच में छोड़कर अस्पताल ले जाना पड़ा। जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई और कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।
कार रूफ से बाहर निकले थे महाआर्यमन
यह घटना शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक युवा सम्मेलन के दौरान हुई। महानआर्यमन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वह अपनी गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी अचानक उनके ड्राइवर ने गाड़ी का ब्रेक लगा दिया, जिससे महाआर्यमन वह असंतुलित हो गए और उन्हें सीने में चोट लग गई। शुरुआत में उनकी तबीयत सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन सतर्क हुआ और उन्हें तुरंत शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 40 मिनट तक उनका उपचार किया। इस दौरान उनका एक्स-रे और ईसीजी किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मांसपेशियों में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और एहतियात के तौर पर दवाएं दी गई हैं।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जांच के बाद महानआर्यमन को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। उन्हें बेल्ट पहनने की सलाह दी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, एहतियातन उनका स्वास्थ्य परीक्षण दोबारा किया जाएगा।
pushpendra 
