“ये अंकल कौन है?” शाहरुख खान पर टर्किश एक्ट्रेस के वायरल पोस्ट से मचा बवाल
जॉय अवॉर्ड्स 2026 का एक वीडियो वायरल होने के बाद टर्किश एक्ट्रेस के शाहरुख खान पर कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
रोमांस के किंग शाहरुख खान हाल ही में जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शामिल होने रियाद पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरुख खान ने अपने स्टाइल और अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

एक्ट्रेस ने शाहरुख का वीडियो बनाया?
इस वायरल वीडियो में टर्किश एक्ट्रेस हांडे एरचेल (Hande Erçel) स्टेज पर खड़े शाहरुख खान को कैमरे में रिकॉर्ड करती नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शाहरुख खान की “फैन गर्ल” बताने लगे।
King's aura so unreal, Hande Ercel had to capture the moment.❤️????@iamsrk @HandeErcel #KING #RiyadhJoyAwards #JoyAwards2026 #ShahRukhKhan #SRK #HandeErcel #KingKhan pic.twitter.com/yUMyQQdUib
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) January 19, 2026
हालांकि अब हांडे एरचेल ने इन अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो शाहरुख खान को नहीं, बल्कि अपनी दोस्त और मिस्र की एक्ट्रेस अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थीं। वीडियो में शाहरुख खान और अमीना खलील दोनों स्टेज पर मौजूद थे।
टर्किश एक्ट्रेस ने कसा तंज
हांडे ने स्टोरी में शाहरुख और अमीना की फोटो शेयर करते हुए मजाक में लिखा, “ये अंकल कौन हैं?” इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वो सिर्फ अपनी दोस्त अमीना को रिकॉर्ड कर रही थीं और शाहरुख खान की फैन नहीं हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहें फैलाने से बचने की अपील भी की।

हालांकि ये पोस्ट बाद में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से हटा दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। शाहरुख खान फैंस इस पोस्ट से नाराज नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने इसे फेक भी बताया। कई यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े बॉलीवुड स्टार के बारे में ऐसा कहना गलत है, इतना ही नहीं अवॉर्ड की जो उन्होंने तस्वीर इंस्टा में पोस्ट की वो भी शारुख खान के फैंडम से भर गयी और एक्ट्रेस को जमकर हेट मिलने लगा.
नीचे दी गयी एक्ट्रेस की पोस्ट शाहरुख खान के नाम से भर चुकी है......
View this post on Instagram
क्या फेक थी वो पोस्ट?
ये सब बवंडर तो चल ही रहा है सोशल मिडिया में एक तरफ ये भी लोग कह रहे हैं की दिखाई गई पोस्ट फेक है और एडिट करके बनाई गई है. हालांकि यही सफाई एक्ट्रेस के फैनपेज भी दे रहे हैं और इसी तरह एक अलग की बहस ट्विटर पर छिड़ गई है
#HandeErçel shared a photo of her friend Amina at the Joy Awards on her Instagram Stories, and her friend reposted it. She hasn't shared any posts about other actors. Hande Erçel is also a big fan of Indian cinema and respects #shahrukhkhan as a master of the genre. pic.twitter.com/ZMWOMcLo86
— uli-ezo (@UliEzo) January 20, 2026
बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं हांडे एरचेल
गौरतलब है कि हांडे एरचेल पहले भी भारत और बॉलीवुड को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुकी हैं। वह भारत आ चुकी हैं और आमिर खान व ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा भी जता चुकी हैं। खबरें यह भी थीं कि वह सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आ सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात हजम नहीं हो रही कि बॉलीवुड और भारतीय कलाकारों को पसंद करने वाली एक्ट्रेस शाहरुख खान को न पहचानें। इसी वजह से लोग इस पोस्ट की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं।
Saba Rasool 
