Karan Kundrra और Tejasswi Prakash जल्द करेंगे शादी?

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसे लेकर प्रिंस नरूला ने बड़ा खुलासा किया है।

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash जल्द करेंगे शादी?
google

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash टीवी के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। आए दिन टीवी शोज़ के सेट्स पर भी दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिलती रहती है। लेकिन अब इन दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में दोनों के करीबी दोस्त ने इनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कब करेंगे शादी?

करण और तेजस्वी 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों पहली बार 'बिग बॉस 15' के घर पर मिले थे। शो के शुरू होते ही दोनों के बीच लव एंगल शुरू हो गया था। फैंस को भी दोनों की जोड़ी अच्छी लगने लगी थी। लेकिन 'बिग बॉस 15' के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत रहा, जिसके बाद दोनों कई बार अलग-अलग शोज़ में साथ दिखे।

अब हाल ही में एक्टर प्रिंस नरूला ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रिंस ने कहा कि जल्द ही दोनों एक खास 'प्रोजेक्ट कमिटमेंट' के बाद शादी करेंगे।

उन्होंने कहा, "वे एक शो के बाद शादी करेंगे, एक कमिटमेंट है उसके बाद।" इस बीच प्रिंस की पत्नी युविका चौधरी भी वहां मौजूद थीं। फिर युविका ने कहा, "कहीं वे शो पर तो शादी नहीं कर रहे?" इस पर प्रिंस ने कहा, "पता नहीं, शायद हो सकता है।"

इस इंटरव्यू के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिलहाल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash 'Desi Bling' में नजर आ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही उनकी शादी की पॉसिबिलिटी भी बढ़ गई है।