एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर से की सगाई! वायरल पोस्ट ने मचाया हंगामा
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे फोटो शेयर की, जिसमें इंगेजमेंट रिंग नजर आ रही है.
BIGG BOSS OTT 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. कभी विवाद तो कभी कोई नया प्रोजेक्ट. लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.
View this post on Instagram
हाल ही में एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस फोटो में एल्विश एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. लड़की के हाथ में रिंग भी दिखाई दे रही है.
फोटो के साथ एल्विश ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा, जिसके बाद फैंस के बीच कयास लगने लगे. फोटो देखकर फैंस हैरान रह गए और सवाल पूछने लगे – क्या एल्विश यादव ने सगाई कर ली है?
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि फोटो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस जिया शंकर हैं. एल्विश 28 साल के हैं और जिया की उम्र 30 साल बताई जा रही है. दोनों ही बिग बॉस ओटीटी से जुड़े रह चुके हैं और पहले भी दोनों की दोस्ती की खबरें सामने आ चुकी हैं.
जैसे ही ये फोटो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां देने लगे. कई फैंस ने तो मान लिया कि दोनों ने सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक एल्विश या जिया की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है.
View this post on Instagram
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह सब किसी नए शो का प्रमोशन हो सकता है. खबरों के मुताबिक, एल्विश यादव और जिया शंकर जल्द ही जियो हॉटस्टार के शो "एंगेज्ड" सीजन 2 को होस्ट करने वाले हैं. ऐसे में रिंग वाली फोटो को उसी शो के प्रमोशन से जोड़कर देखा जा रहा है.
Saba Rasool 
