मऊगंज में किशोरी के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

मऊगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से परीक्षा देने निकली किशोरी को आरोपियों ने तथाकथित अपहरण कर सूनसान जगह ले गए.

मऊगंज में किशोरी के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

मऊगंज से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से परीक्षा देने निकली किशोरी को आरोपियों ने तथाकथित अपहरण कर सूनसान जगह ले गए. और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया. परिजनों के अनुसार किशोरी घर से अपनी सहेली के साथ आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा देने निकली थी, रास्ते में दो बाइक सवार चार आरोपी किशोरी और उसकी सहेली को जंगल उठा ले गए, जहां सहेली को दूर छोड़कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

नशीली दवा पिला कर दुष्कर्म

आरोपियों ने किशोरी को पहले नशीली दवा और शराब पिलाई फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना बीते गुरुवार की है. किशोरी घर से करीब 11:00 बजे स्कूल के लिए निकली थी, पर 4:00 बजे परिजनो के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि किशोरी बेहोशी की हालत में नेबूहा क्रेशर के पास है, परिजन किशोरी को लेकर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे. जिसकी सूचना चिकित्सकों ने मऊगंज थाना पुलिस को दी. आरोपियों ने किशोरी का अपहरण उपरांत नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित SDOP सचि पाठक पहुंचकर आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए.

मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं. रात में ही किशोरी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया था, लेकिन तथाकथित नशे में होने के कारण रात में किशोरी के बयान नहीं लिए जा सके, हालत सामान्य होने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए. पीड़िता के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.