सिरमौर में SDM ऑफिस के बाहर कवरेज करते पत्रकारों पर हमला
सिरमौर में जमीन विवाद को लेकर SDM ऑफिस के घेराव के दौरान किसान संघ से जुड़े कुछ लोगों ने खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ मारपीट की कोशिश की।
सिरमौर में SDM ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान संघ के कुछ लोगों ने खबर लेने गए पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार किया। जब पत्रकार वहां चल रहे प्रदर्शन की जानकारी ले रहे थे, उसी दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और धक्का-मुक्की की कोशिश भी हुई।
बताया जा रहा है कि सिरमौर नगर के बरदहा घाटी वार्ड नंबर 05 में करीब 380 आदिवासी परिवार पिछले दो-तीन साल से झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। आदिवासियों का कहना है कि वे सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। वहीं किसान संघ के नेता शैलेन्द्र द्विवेदी का कहना है कि ये जमीन उनकी पट्टे की है। इसी विवाद को लेकर किसान संघ ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया था।

घेराव के दौरान पब्लिक वाणी और अन्य चैनलों के पत्रकार मौके पर खबर कवरेज के लिए पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए दूसरे पत्रकारों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया।
इस घटना से पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों का कहना है कि अब सिरमौर में निष्पक्ष तरीके से खबर करना मुश्किल होता जा रहा है और पत्रकारों को जाति या पक्ष के आधार पर देखा जा रहा है।

मौके पर रीवा वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष और अन्य पत्रकार भी मौजूद थे। बाद में किसान संघ के नेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने इस घटना के लिए माफी मांगी, लेकिन पत्रकारों ने इस व्यवहार को शर्मनाक बताया है और विरोध में कवरेज का बहिष्कार किया है।
पत्रकार संगठनों ने साफ कहा है कि अगर आगे किसी भी पत्रकार के साथ इस तरह की बदसलूकी हुई, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Saba Rasool 
