आलिया भट्ट और राजकुमार राव 'housewife’ में दिखाएंगे रिलेशनशिप मैजिक!

आलिया भट्ट फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में लीड कैरेक्टर निभाएंगी और इसे अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत को-प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म में लीड एक्टर के लिए राजकुमार राव से बातचीत चल रही है।

आलिया भट्ट और राजकुमार राव 'housewife’ में दिखाएंगे रिलेशनशिप मैजिक!

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी अगली फिल्में अलग-अलग स्टाइल की हैं — एक्शन और रोमांस। सबसे पहले बात करें उनकी नई फिल्म ‘हाउसवाइफ’ की। ये फिल्म फैमिली ड्रामा बेस्ड है इसे ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया इसमें लीड कैरेक्टर निभाएंगी और साथ ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगी। फिलहाल लीड एक्टर के लिए राजकुमार राव से बातचीत चल रही है, लेकिन ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं हुआ है। 


साल के सेकंड हाफ से शुरू होगी शूटिंग

शूटिंग की बात करें तो ये फिल्म इस साल अगस्त-सितंबर में शुरू हो सकती है। हां, ये तभी होगा जब अभिषेक पाठक अपनी नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी कर लें। इसके अलावा आलिया 2027 में कई और फिल्मों पर भी काम कर रही हैं। इनमें मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘चामुंडा’ भी शामिल है।

एक्शन और लव में दिखेंगी आलिया 

अब बात उनकी एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की। इसे शिव रावल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें आलिया एक एलिट ऑल-वुमेन कॉम्बैट यूनिट की कमांडिंग ऑफिसर के रोल में होंगी। उनके साथ शर्वरी वाघ और बॉबी देओल भी इस फिल्म में हैं। ये फिल्म YRF स्पाय यूनिवर्स में सेट है, लेकिन रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

और हां, आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में भी नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल उनके को-स्टार होंगे।