'Dhurandhar' ने किया नया ट्रेंड सेट, शाहरुख की किंग और लव एंड वॉर भी होंगी दो पार्ट में रिलीज

आदित्य धर की धुरंधर ने रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट कर दिया है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए किंग और लव एंड वॉर जैसी बड़ी फिल्में अब दो पार्ट में रिलीज़ होने वाली हैं।

'Dhurandhar' ने किया नया ट्रेंड सेट, शाहरुख की किंग और लव एंड वॉर भी होंगी दो पार्ट में रिलीज
GOOGLE

आदित्य धर की धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 2025 के अंत तक फिल्म ने ₹1100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है, साथ ही सिर्फ इंडिया में डोमेस्टिक कलेक्शन ₹700 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक हर जगह सिर्फ धुरंधर की ही बात हो रही है। देखा जाए तो फिल्म ने इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

अब ये ट्रेंड बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्में किंग (King) और लव एंड वॉर (Love and War) भी फॉलो करने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर्स सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन फिल्मों पर अच्छा पैसा इन्वेस्ट करने जा रहे हैं। स्पाई थ्रिलर धुरंधर की तरह ही ये दोनों फिल्में एक्शन और थ्रिलर से भरी होंगी।

दोनों ही फिल्मों को धुरंधर की ही तरह 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। लव एंड वॉर मूवी में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नज़र आएंगी। यह फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो रही है। इसका सेकंड पार्ट भी जनवरी 2027 तक आ सकता है। वहीं, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली स्टारर फिल्म किंग सितंबर 2026 में आएगी, जिसका दूसरा पार्ट मार्च 2027 में आ सकता है।