इंदौर का अद्वैत ट्रैकिंग के दौरान लापता, बेंगलुरु में मिली बाइक, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी
मंगेतर से आखिरी बात के बाद लापता हुआ इंदौर का युवक, शिवगंगे पहाड़ियों में मिली बाइक, बेंगलुरु में ट्रैकिंग करने गया था अद्वैत उपाध्याय
बेंगलुरु में ट्रैकिंग के दौरान इंदौर का युवक अद्वैत उपाध्याय लापता हो गया है। अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। ट्रैकिंग के दौरान उनके लापता होने के बाद उनकी बाइक मिलने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इंदौर पुलिस भी अपने स्तर पर बेंगलुरु पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मंगेतर से आखिरी बात करने के बाद अद्वैत लापता हुआ है।
दरअसल, इंदौर के रहने वाले अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वे ट्रैकिंग के लिए शिवगंगे पहाड़ियों पर गए थे, जिसके बाद उनके लापता होने की जानकारी सामने आई। तलाश के दौरान उनकी बाइक मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंदौर पुलिस के मुताबिक, अभी तक बेंगलुरु पुलिस की ओर से इंदौर पुलिस से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से अद्वैत के इंदौर निवासी होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इंदौर एडिशनल डीसीपी ने कहा है कि यदि अद्वैत के परिजन पुलिस से सहयोग मांगते हैं तो उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। इंदौर पुलिस अपने स्तर पर बेंगलुरु के संबंधित थाने और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल परिजनों ने इंदौर पुलिस से सीधे संपर्क नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों या अन्य स्रोतों से संपर्क होने पर परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Varsha Shrivastava 
