सिंगरौली में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 1000 किमी दूर पोस्टिंग और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
सिंगरौली एसबी शाखा में पदस्थ 2011 बैच के आरक्षक चालक राकेश गांडगले ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में करीब 1000 किमी दूर पोस्टिंग, पारिवारिक परेशानी और अधिकारियों को दिए आवेदनों का जिक्र किया।
खरगोन/सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एसबी (स्पेशल ब्रांच) में पदस्थ पुलिस आरक्षक चालक राकेश गांडगले ने आत्महत्या कर ली है. राकेश 2011 बैच के आरक्षक (चालक) थे और वर्तमान में सिंगरौली एसबी शाखा में पदस्थ थे. घटना से पहले उन्होंने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी, घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर पोस्टिंग और अधिकारियों को दिए गए आवेदनों का जिक्र किया है.

मृतक राकेश गांडगले ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हैं और उन्हें जीने का मन नहीं कर रहा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भोपाल DIG को कई बार आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

