Kriti Sanon Rakhi Ad : कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटा, राहुल गांधी ने किया था एक्ट्रेस का समर्थन

Kriti Sanon Rakhi Ad : ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है।

Kriti Sanon Rakhi Ad : कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटा, राहुल गांधी ने किया था एक्ट्रेस का समर्थन

Kriti Sanon Rakhi Ad : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के राखी वाले ऐड को विवाद के बाद हटा दिया गया है। यह एक्शन ऑनलाइन कंट्रोवर्सी के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को लिया है। एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर की गई ट्रोलिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके समर्थन में आये थे। वहीं रिवीलिंग आउटफिट में रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने पर कंगना रनौत ने भी कृति सेनन को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा। 

किसी की भावनाएं आहात करना हमारा इरादा नहीं - GIVA 

कृति के ऐड शूट में पहनें कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद GIVA ने बुधवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। GIVA के अनुसार, ऐड हटाने का फैसला भारतीय संस्कृति और परम्म्परों के सम्मान में लिया गया है। किसी की भावनाएं आहात करना हमारा इरादा नहीं है। 

GIVA ने शेयर की पोस्ट में आगे कहा कि, एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था।

अगर हमारे हालिया विज्ञापन से समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन सभी मीडिया से हटा लिया है। ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं भी दीं।

कंगना बोलीं- अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? 

इस विज्ञापन पर एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनोत ने कहा था- अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है। 

राहुल गांधी ने किया था समर्थन 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे थे। उन्होंने कृति का इंस्टा पोस्ट अपनी स्टोरी पर शेयर करके लिखा- महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर करके कहा था कि एक औरत क्या पहनती है और क्या करती है ये उसकी चॉइस है। राहुल गांधी ने कहा था कि औरतों को उनकी आजादी के साथ जीने पर उन्हें ट्रोल करना बंद कर देना चाहिए। 

राहुल गांधी की इस बात पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता को निशाने पर ले लिया। उन्होंने बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट री-शेयर करके राहुल गांधी को खरी-खरी सुनाई। राहुल गांधी के 'स्मैश द पैट्रियार्की' कमेंट को लेकर कंगना ने अपनी स्टोरी पर लिखा, ब्रो, रुको भारत माता की जय शुरू करते हैं।