Saiyaara के बाद फिर साथ आएंगे मोहित सूरी और अहान पांडे, एक बार फिर बन रही है डार्क-इंटेंस लव स्टोरी
2025 में फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसी के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इंडस्ट्री में शानदार डेब्यू किया था। इस फिल्म को एक बड़े लॉन्च पैड के रूप में देखा गया और इसके बाद से ही अहान पांडे अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा मैं है।
2025 में फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसी के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इंडस्ट्री में शानदार डेब्यू किया था। इस फिल्म को एक बड़े लॉन्च पैड के रूप में देखा गया और इसके बाद से ही अहान पांडे अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा मैं है।

मोहित सूरी और अहान पांडे की नई फिल्म
जानकारी के अनुसार, अहान पांडे अपनी दूसरी फिल्म के बाद एक बार फिर से पहले फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनाई जाएगी और इसका टोन एक सामान्य रोमांटिक फिल्म की कहानी से काफी अलग होगा।

मोहित सूरी की पुरानी स्क्रिप्ट अब नए अंदाज़ में री-डिजाइन
सूत्रों के अनुसार, मोहित सूरी पहले एक ऐसी प्रेम कहानी पर काम कर रहे थे। जिसमें एक बड़ा उम्र का पुरुष और एक युवा लड़की शामिल होती। लेकिन, कुछ कारणों से वह कहानी आगे नहीं बढ़ पाया और बाद में उन्होंने इस स्क्रिप्ट को पूरी तरह से री-डिजाइन कर दिया। अब यही कहानी अहान पांडे के लिए एक नए और अलग अंदाज़ में तैयार की जा रही है।

फिल्म में अहान पांडे का डार्क और गैंगस्टर अवतार
बताया यह भी जा रहा है कि यह फिल्म एक पेचीदा और ट्विस्ट से भरी प्रेम कहानी होगी, जिसमें बिछड़े हुए प्रेमियों की भावना और अंधेरी दुनिया दिखाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट सैयारा जैसी लव स्टोरी से बिल्कुल अलग होगा। नई फिल्म में अहान पांडे का किरदार भी पहले से काफी अलग दिखेगा। जहां सैयारा में वह एक रोमांटिक और सॉफ्ट किरदार में थे। वहीं इस बार उन्हें एक कठोर और गैंगस्टर-टाइप प्रेमी दिखाया जाएगा।

अगस्त 2026 में शुरू होगी शूटिंग
अहान अपने करियर को बहुमुखी बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वह शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे सितारों के करियर पथ से प्रेरित हैं, जो अलग-अलग तरह के किरदार निभाते रहे हैं। यह फिल्म अगस्त 2026 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है, जब अहान पांडे अपनी अगली फिल्म (जो अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है) की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

