Sonam Wangchuk के समर्थन में आए 3 Idiots के Chatur, Omi Vaidya ने कही बड़ी बात
3 Idiots में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, ‘मैं फुन्सुख वांगड़ू को मरने नहीं देना चाहता।
फिल्म ‘3 Idiots’ में ‘चतुर रामलिंगम’ का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य अब सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आए हैं। ओमी वैद्य ने एक वीडियो संदेश जारी कर वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने फिल्म के मशहूर किरदार का जिक्र करते हुए कहा, “मैं फुन्सुख वांगड़ू को मरने नहीं देना चाहता।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।
सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी भूख हड़ताल 17वें दिन में पहुंचने के बाद स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच ओमी वैद्य ने लोगों से अपील की कि वे वांगचुक के आंदोलन और उनकी मांगों को समझें और उनके बारे में जानकारी हासिल करें। ओमी ने अपने संदेश में सोनम वांगचुक को ‘रियल लाइफ फुन्सुख वांगड़ू’ बताते हुए लोगों का ध्यान उनकी बिगड़ती सेहत की ओर खींचा।
सोनम वांगचुक को लंबे समय से आमिर खान की फिल्म ‘3 Idiots’ के चर्चित किरदार ‘फुन्सुख वांगड़ू’ से जोड़कर देखा जाता रहा है। ऐसे में फिल्म में ‘चतुर’ बने ओमी वैद्य का उनके समर्थन में सामने आना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर भी ओमी वैद्य का वीडियो वायरल हो रहा है और वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Anubhav Dubey 
