Ranveer Singh की नई फिल्म 'Pralay' का लुक रिवील, अब तक की सबसे महंगी फिल्म
Ranveer Singh's 'Pralay' Look: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने अलग-अलग लुक से हमेशा फैंस को सरप्राइज कर देते हैं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में दमदार एक्शन के बाद अब फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Ranveer Singh's 'Pralay' Look : रणवीर सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' के साथ वापसी करेंगे। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू हो गई है। इस सर्वाइवल ड्रामा मूवी में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स मुंबई और आसपास की रियल लोकेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट पर फैंस की नजर सोशल मीडिया पर बनी हुई है।
प्रलय में रणवीर का लुक रिवील
फिल्म की चर्चा के बीच रणवीर सिंह के लुक की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिसने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। वीडियो में रणवीर बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। लीक हुए वीडियो में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है और रणवीर एक बच्ची को पीठ पर बांधे हुए भागते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी वीडियो में नजर आ रही हैं। रणवीर का यह लुक काफी अग्रेसिव दिखाई दे रहा है। शूटिंग से लीक हुई एक फोटो में रणवीर के आसपास कई जॉम्बी भी दिखाई दे रहे हैं और रणवीर भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में रणवीर के लंबे बाल देखकर फैंस को 'धुरंधर' के हमजा अली मजारी की याद आ रही है। फिल्म 'प्रलय' में रणवीर सिंह के रिवील लुक की खूब चर्चा हो रही है।
???? RANVEER SINGH’S PRALAY LOOK IS ABSOLUTELY INSANE! ????
— Taran Adarsh Fan Zone (@TA_BoxOffice) September 7, 2026
This doesn’t look like a normal Bollywood project anymore… #Pralay is shaping up to be a MONSTER! ????????
India’s biggest zombie-action spectacle? The scale already looks NEXT LEVEL. ????????
Ranveer Singh + zombie apocalypse +… pic.twitter.com/KLEvigHzWo
क्या है प्रलय का कॉन्सेप्ट?
फिल्म 'प्रलय' की कहानी एक नए कॉन्सेप्ट के साथ मुंबई शहर पर आधारित है। इस फिल्म में एक्शन और इंसानी जज्बातों का तालमेल देखने को मिलेगा। यह एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी मुंबई में फैली महामारी की तबाही पर आधारित है, जिसमें एक शादीशुदा जोड़ा उजड़े हुए शहर में जिंदा रहने के लिए जंग लड़ता दिखाई देता है। इसमें काफी संघर्ष देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी सोलो फिल्म साबित हो सकती है। रणवीर सिंह अपने प्रोडक्शन बैनर मा कसम फिल्म्स के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
डायरेक्टर ने बताई अंदर की बात
मशहूर फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने फिल्म 'प्रलय' की जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म किसी विदेशी किताब या फिल्म का रीमेक बिल्कुल नहीं है। इसे जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर एकदम ओरिजिनल लिखा है। हंसल मेहता ने कहा कि 'ब्लाइंडनेस' जैसी किताब पर आसानी से फिल्म नहीं बनाई जा सकती है। उन्होंने 2008 में बनी इसकी अंग्रेजी फिल्म भी देखी थी। उन्हें वह पुरानी फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इसलिए उन्होंने बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी पर काम करने का फैसला लिया। इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। लोग बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह का जॉम्बी एक्शन देखने के लिए बेताब हैं।
Anjali 
