“शक्तिमान तूने बच्चे मारे हैं” पर बोले मुकेश खन्ना, समय रैना का मुंह काला कर...
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं। अपने एक लाइव शो के दौरान उन्होंने टीवी के मशहूर किरदार शक्तिमान को लेकर बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
हाल ही में अपने स्टैंडअप शो के दौरान समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा — “शक्तिमान तूने तो बच्चे मारे हैं।” यह लाइन सुनते ही कुछ लोगों को हंसी भी आई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया।
इस कमेंट के पीछे एक पुराना मामला जुड़ा हुआ है। जब “शक्तिमान” टीवी पर आता था, तब कई बच्चे उसे देखकर स्टंट करने की कोशिश करते थे। कुछ मामलों में हादसे भी हुए थे। इसके बाद शो पर चेतावनी दी जाने लगी थी कि बच्चे ऐसे स्टंट घर पर न करें।

समय रैना के इस बयान पर लोगों ने अलग-अलग राय बनाई है। कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों से जुड़ी घटनाओं पर मजाक करना सही नहीं है। वहीं कुछ लोग समय का समर्थन भी कर रहे हैं और इसे सिर्फ कॉमेडी बता रहे हैं।

इसके जवाब में मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
“कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख सीधी करने की कोशिश करो, बाहर निकालो फिर टेढ़ी की टेढ़ी। समय रैना भी एक टेढ़ी दुम है। कितना भी सुधारो, वो वापस वैसा ही रहता है। वह सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वह रोस्टेड प्राणी है, गंदगी की आग में जला हुआ। पूरे देश ने उसे लताड़ा है, फिर भी वह बेशर्मी से वापस आ जाता है। अब बस एक ही चीज बाकी है कि उसका मुंह काला कर गधे पर बिठाकर देश भर में परेड कराई जाए, जहाँ बच्चे उस पर अंडे-टमाटर फेंकें, क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है।”
View this post on Instagram

