जॉय अवॉर्ड्स 2026 में किंग खान का जलवा, ऑल-ब्लैक लुक में छाए
रियाद में हुए जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शाहरुख खान की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया, कई ग्लोबल स्टार्स भी शामिल हुए।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ऑर्गनाइज जॉय अवॉर्ड्स 2026 में खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। ये 5th जॉय अवॉर्ड्स रहा, जिसमें दुनिया भर की फिल्म, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन स्टार्स एक साथ नजर आए।

किलर लुक में दिखे किंग खान
शाहरुख खान ने लैवेंडर कार्पेट पर ऑल-ब्लैक लुक में शानदार एंट्री ली। ब्लैक जैकेट, टी-शर्ट और ट्राउजर में उनका अंदाज देखते ही बना। उन्हें देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस और फोटोग्राफर्स मौके पर मौजूद थे।

इस बड़े इंटरनेशनल इवेंट में शाहरुख खान के साथ कई ग्लोबल स्टार्स भी शामिल हुए। मिली बॉबी ब्राउन, केटी पेरी, ऑस्कर आइजैक, ली ब्युंग-हुन और जेरेमी रेनर जैसे सितारों की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी।
View this post on Instagram
अवॉर्ड प्रेजेंटर रहे शाहरुख
इवेंट में शाहरुख खान सिर्फ मेहमान बनकर नहीं आए, बल्कि वो अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर भी रहे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस बिग इवेंट की झलक दिखाई और जॉय अवॉर्ड्स के पांच साल पूरे होने पर ऑर्गनाइजर्स को बधाई भी दी।

Always fun and happiness to come my friend. And the function was spectacular and very grand. Congratulations on half a decade of #JoyAwards https://t.co/E1qILSQjHn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 17, 2026
अवॉर्ड्स की बात करें तो मिली बॉबी ब्राउन को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का ऑनर मिला, जबकि दिग्गज एक्टर फॉरेस्ट व्हिटेकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। टीवी कैटेगरी में मोहम्मद शाकर और कई फेमस सीरीज को अवॉर्ड दिए गए।
जॉय अवॉर्ड्स 2026 ने एक बार फिर साबित किया कि ये प्रोग्राम अरब दुनिया और ग्लोबल इंटरटेनमेंट जगत के आर्टिस्ट को सम्मान देने का बड़ा मंच बन चुका है।
Saba Rasool 
