कपिल शर्मा को MNS की चेतावनी! बॉम्बे नहीं, मुंबई कहो या आंदोलन झेलो

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमेय खोपकर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स को ‘मुंबई’ की जगह ‘बॉम्बे’ शब्द इस्तेमाल करने पर सख्त चेतावनी दी है। अमेय खोपकर का कहना है कि मुंबई का नाम 1995-96 में आधिकारिक रूप से बदल दिया गया था, इसके बावजूद फिल्मों और शोज़ में 'बॉम्बे' कहा जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।

कपिल शर्मा को MNS की चेतावनी! बॉम्बे नहीं, मुंबई कहो या आंदोलन झेलो

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार निशाने पर हैं कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा। पार्टी के नेता अमेय खोपकर ने कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कपिल के शो में और अन्य ओटीटी कंटेंट में ‘मुंबई’ की जगह बार-बार ‘बॉम्बे’ कहा जा रहा है, जो कि स्वीकार नहीं है। 

शो और स्टार्स पर जताई नाराजगी

अमेय खोपकर ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुंबई का नाम 30 साल पहले बदल दिया गया था, लेकिन हिंदी फिल्मों, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और खासकर The Great Indian Kapil Show में अब भी 'बॉम्बे' कहा जा रहा है। 

इस पोस्ट के साथ अमेय खोपकर ने कुछ स्टार्स के वीडियो क्लिप्स भी शेयर किए, जिनमें वे 'बॉम्बे' शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब जानबूझकर हो रहा है और अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नकली वसीयत बनाकर पिता की जायदाद से किया बेदखल, करिश्मा के बच्चो को दावा

नाम बदलने का इतिहास बताया

उन्होंने लिखा कि साल 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से मुंबई नाम को मान्यता दी थी। इसके बावजूद बार-बार 'बॉम्बे' शब्द का इस्तेमाल महाराष्ट्र की जनता और शहर का अपमान है।

कपिल को सीधी चेतावनी

MNS नेता ने कहा, "यह चेतावनी नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक अनुरोध है कि मुंबई का सही नाम लें। कपिल शर्मा बाकी शहरों के नाम सही लेते हैं, लेकिन मुंबई को लेकर लापरवाही क्यों?"

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


यह भी पढ़ें- BIGG BOSS 19: वीकेंड का वार नहीं होस्ट करेंगे सलमान! ये एक्टर लेंगे जगह, जाने वजह

आंदोलन की धमकी

खोपकर ने अपनी पोस्ट में साफ कहा कि अगर इस गलती को सुधारा नहीं गया, तो एमएनएस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। “हम पिछले कई वर्षों से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं, अब और सहन नहीं करेंगे। जो लोग 'बॉम्बे' बोलेंगे, उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ेगा।” 

पहले भी विवादों में रहे हैं कपिल

यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा को किसी विवाद का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले कनाडा स्थित उनके एक कैफे पर गोलीबारी की खबर भी सामने आ चुकी है, जिससे कपिल का नाम फिर से चर्चा में आया था।