मैहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

मैहर में मां शारदा मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मैहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

मैहर। मां शारदा मंदिर मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से निकल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि UP 33 BY 4225 नंबर की कार में सवार लोग मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कार ने सड़क किनारे जा रही MP 19 ME 4233 नंबर की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मैहर के मानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

टक्कर के बाद कार चालक मौके से निकल गया। बाइक सवार ने कार का पीछा किया और उसे मां शारदा मंदिर की पार्किंग के पास पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।