रीवा में पटवारी हड़ताल समाप्त, कलेक्टर के आश्वासन के बाद संभाला शासकीय कार्य

कलेक्टर से सफल वार्ता के बाद रीवा के पटवारियों ने खत्म की हड़ताल, आज से लौटे काम पर

रीवा में पटवारी हड़ताल समाप्त, कलेक्टर के आश्वासन के बाद संभाला शासकीय कार्य

रीवा, 31 जुलाई। जिले के तहसील हुजूर के पटवारियों ने कलेक्टर के साथ हुई सफल वार्ता के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। शुक्रवार, 31 जुलाई से सभी पटवारी पुनः शासकीय कार्य में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को पटवारी संघ के निर्णय के तहत हड़ताल की गई थी। इसी दिन शाम को माननीय कलेक्टर रीवा के साथ हुई चर्चा सकारात्मक रही। वार्ता के दौरान कलेक्टर ने संघ की प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए जुलाई माह का वेतन इन्क्रीमेंट सहित दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही 5 पटवारियों के इन्क्रीमेंट रोकने संबंधी प्रस्ताव को निरस्त करने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में पात्र किसानों की फार्मर ID शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए। कलेक्टर के इस निर्णय के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया और 31 जुलाई से सभी पटवारी नियमित रूप से शासकीय कार्य में लौट आए। पटवारियों ने कलेक्टर के सकारात्मक और व्यावहारिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किसानों से जुड़े कार्यों सहित सभी शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।