CG Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर, 22 जवानों की शहादत में शामिल था

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह को ढेर कर दिया। उधम सिंह साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था, जिसमें नक्सलियों ने 22 जवानों को मारा था।

CG Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर, 22 जवानों की शहादत में शामिल था
Naxalite Commander Udham Singh Encounter

छत्तीसगढ़। 22 जवानों की शहादत में शामिल नक्सल कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर हो गया है। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर को मार गिराया। घटना तरेम थाना क्षेत्र की है। मौके से सुरक्षाबलों को एक AK-47 राइफल भी मिली है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर गुरुवार (5 फरवरी) सुबह साढ़े 7 बजे से मुठभेड़ चल रही है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF कोबरा के जवानों ने साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग भी की जा रही है। 

साल 2021 में नक्सलियों ने 22 जवानों को मारा था

साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में उधम सिंह भी शामिल था। इसी एनकाउंटर में नक्सलियों ने 22 जवानों को मार गिराया था। इसके अलावा उधम सिंह कई वारदातों में शामिल रहा। DVCM उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी था। 

बता दें इससे पहले 16 जनवरी को बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों ने महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा शामिल था। मौके से जवानों ने एनकाउंटर स्पॉट से सभी के शव और 2 AK-47 बरामद किए थे।